मधेपुरा, मार्च 11 -- मधेपुरा, नगर संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा के दौरान पुलिस लाईन में जीविका दीदियों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आदि ने जीविका द्वारा लगाए गए स्टॉल हस्तनिर्मित वस्त्र, हारमोनियम निर्माण, अगरबत्ती निर्माण, चूड़ी, लहटी, श्रृंगार उद्यम सिंहेश्वर जीविका महिला किसान प्रोड़यूसर कंपनी, बांस उत्पादक समूह एवं सत्तत जीविका योजना से संबंधित स्टॉल का जायजा लिया। साथ ही जीविका दीदियों से संवाद स्थापित कर उनके भावनाओं को जानने का प्रयास किया।मुख्यमंत्री द्वारा जीविका द्वारा संपोषित 15748 स्वयं सहायता समूहों को एक सौ छिहत्तर करोड़ रूपये एवं सत्तत जीविकोपार्जन योजना के तहत 472 दीदी को व्यवसाय के लिए 2 करोड़ साठ लाख छियानवे ...