वडीनार, मार्च 28 -- भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन द्वारा चार्टर किए गए 'जग वसंत' टैंकर 47000 टन LPG लेकर गुजरात पहुंच गया है। दीनदयाल पोर्ट के एक प्रवक्ता ने बताया कि LPG लेकर आ रहा यह टैंकर शुक्रवार शाम को वडीनार के पश्चिमी तट पर स्थित ऑफशोर टर्मिनल पर लंगर डाल दिया है। ईरान से गुजरने की अनुमति मिलने के बाद यह टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर यहां पहुंचा। दीनदयाल पोर्ट के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि भारत का झंडा लगा टैंकर 'जग वसंत' लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लेकर शुक्रवार शाम को वडीनार के पश्चिमी तट पर स्थित ऑफशोर टर्मिनल पर लंगर डाल दिया। प्रवक्ता ओमप्रकाश ददलानी ने बताया कि 14 सदस्यों वाला क्रू काफी अच्छे मूड में लग रहा था और मेडिकल रूप से भी फिट पाया गया। दीनदयाल पोर्ट ही इस ऑफशोर टर्मिनल का संचालन करता है। यह भी पढ़ें- गुजरात ...