मुंगेर, जून 2 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। खरीफ मौसम 2026 को लेकर कृषि विभाग ने मुंगेर जिले के विभिन्न प्रखंडों के लिए फसल आच्छादन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 47,062.72 हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न खरीफ फसलों की खेती का लक्ष्य रखा गया है। इनमें धान, मक्का, अरहर, अन्य दलहन, मोटे अनाज तथा गन्ना शामिल हैं। यह भी पढ़ें- खरीफ में सवा तीन लाख हेक्टेयर में बोई जाएंगी फसलेंफसल प्राथमिकताएँ जिले में धान की खेती को सर्वाधिक प्राथमिकता दी गई है। धान रोपनी का लक्ष्य 36,793.57 हेक्टेयर निर्धारित किया गया है, जबकि मक्का की खेती 8,640.20 हेक्टेयर क्षेत्र में करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा अरहर के लिए 747.50 हेक्टेयर, अन्य दलहनों के लिए 158.85 हेक्टेयर, मोटे अनाज के लिए 680.60 हेक्टेयर तथा गन्ने क...