47 सीटर बस में भेड़-बकरी की तरह ठुंसे थे 167 यात्री, सीज
लखनऊ, जून 8 -- बिहार से पंजाब जा रही एक स्लीपर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 'सड़क पर दौड़ता काल' बनकर फर्राटा भर रही थी। 47 की क्षमता वाली इस बस में भेड़-बकरियों की तरह 167 यात्रियों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था, जिनमें से 35 यात्री बस की छत पर बैठे थे। इसके अलावा दर्जनों की संख्या में बच्चे भी थे। एक्सप्रेस वे पर बस को परिवहन विभाग ने पीछा करके रोका। सवारियों से ओवरलोड बस को सीज करते हुए चालक का डीएल और परमिट निरस्त करने की संस्तुति की गई। बस में सवार यात्रियों को उतारा गया। उन्हें रोडवेज की दो और एक निजी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। एआरटीओ (प्रवर्तन) आलोक कुमार यादव ने बताया कि रूटीन चेकिंग के दौरान उन्होंने गोरखपुर की ओर से आ रही स्लीपर बस यूपी-11 बीटी 0077 की छत पर सवारियां बैठी देखीं। शक होने पर टीम ने पीछा कर बस को रुकवाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.