बदायूं, अप्रैल 6 -- भाजपा के 47 वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जिला भाजपा कार्यालय को भव्य एवं आकर्षक रूप से सजाया गया। कार्यालय परिसर में लगी रंग-बिरंगी झालरें सुंदर छटा बिखेर रही थीं। इससे पूरे वातावरण में उत्साह और उत्सव का माहौल दिखाई दिया। भाजपा के जिला मुख्यालय की सजावट में विशेष रूप से फूल-मालाओं, रंगोली, झालरों एवं प्रकाश व्यवस्था का आकर्षक संयोजन किया गया, जिसने पूरे परिसर को एक दिव्य और मनमोहक रूप प्रदान किया। मुख्य द्वार से लेकर सभा स्थल तक हर स्थान पर भाजपा की विचारधारा एवं गौरवशाली 47 वर्षों की यात्रा को दर्शाते हुये साज-सज्जा की गई। रात्रि के समय प्रकाश की जगमगाहट और फूलों की सुगंध ने कार्यालय की सुंदरता को और अधिक बढ़ा दिया। सजावट में "लोकल फॉर वोकल" के संकल्प को ध्यान में रखते हुए स्थानीय स्तर पर तैयार की गई सामग्री, ...