47 लाख बिजली कनेक्शनों का देर रात बिना पूछे अचानक बढ़ा दिया लोड, 50% स्मार्ट मीटर वाले
विशेष संवाददाता, जुलाई 4 -- Smart Meter Electricity Connection : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पावर कॉरपोरेशन ने देर रात बिना उपभोक्ताओं से पूछे या उनकी सहमति लिए 46.79 लाख कनेक्शनों का लोड बढ़ा दिया। बिलिंग सॉफ्टवेयर में जिन उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया है, उनमें से तकरीबन 50 प्रतिशत स्मार्ट मीटर कनेक्शन धारक हैं। बिना सहमति के एक साथ इतनी बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाने के खिलाफ राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने नियामक आयोग में लोक महत्व (public importance) याचिका दाखिल करके हस्तक्षेप की मांग की है। उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाने के बाद उनके बिल में फिक्स्ड चार्ज बढ़ जाएगा और उनकी न्यूनतम देय राशि में भी इजाफा होगा। इस तरह से कुल मिलाकर अब उपभोक्ताओं को ज्यादा बिल देना पड़ेगा। उपभोक्ता परिषद ने टैरिफ स्थिर रहने के बाद लोड बढ़ाने को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.