47 लाख की लागत से तीन योजनाओं की मिली सौगात
खगडि़या, अप्रैल 26 -- खगड़िया । नगर संवाददाता नगर परिषद के वार्ड संख्या तीस में लगभग 47 लाख की लागत से तीन बड़ी योजनाओं का नगर सभापति अर्चना कुमारी ने शनिवार को उद्घाटन किया। जानकारी के अनुसार पहली योजना के तहत 24 लाख 34 हजार रुपये की लागत से अघोरी स्थान की ओर पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। बताया जा रहा है कि इस सड़क की मांग लंबे समय से स्थानीय लोग कर रहे थे। सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को दैनिक आवागमन में काफी परेशानी होती थी। बरसात के दिनों में कीचड़ और जलजमाव के कारण स्थिति और भी खराब हो जाती थी। अब सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं विधिक संघ वाली गली में 3 लाख 89 हजार रुपये की लागत से पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। कृष्णापुरी क्षेत्र में 19 लाख रुपय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.