गुड़गांव, जून 3 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। एक नामी मैनपावर और ह्यूमन रिसोर्स कंपनी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी और वित्तीय गबन मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। कंपनी के ही एक शातिर कर्मचारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने परिजनों के साथ मिलकर कंपनी को करीब 47 लाख का चूना लगा दिया। यह भी पढ़ें- फर्जी बिल घोटाले में ED का ऐक्शन, इंदौर नगर निगम के पूर्व इंजीनियर समेत 3 गिरफ्तार; रिमांड पर भेजे गएधोखाधड़ी की शिकायत सेक्टर-50 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कर्मचारी सहित तीन लोगों को राजस्थान के भिवाड़ी से दबोच लिया है। 30 मई 2026 को पीड़ित कंपनी के एक पदाधिकारी ने थाना सेक्टर-50 में धोखाधड़ी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी कंपनी कंपनियों को मानव संसाधन और मैनपावर सेवाएं प्रदान करने...