बलिया, जून 25 -- सिकंदरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विधानसभा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। क्षेत्र के 47 स्थानों पर स्थापित ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि को स्वीकृति मिल गई है। इस पहल से लो-वोल्टेज, ओवरलोडिंग, बार-बार ट्रिपिंग और बिजली बाधित होने जैसी समस्याओं से हजारों उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।विभाग की ओर से जारी स्वीकृति सूची के अनुसार पूर, कड़सर, नवानगर, जजौली, हरनाटार, सिहोरिया, कठौड़ा समेत विभिन्न गांवों में लगे ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। योजना के तहत 25 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों को 63 केवीए, 63 को 100 केवीए तथा 100 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों को 250 और 400 केवीए में परिवर्तित किया जाएगा। क्षेत्र में बढ़ती विद्युत खपत के कारण लंबे समय से...