बेगुसराय, जनवरी 22 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पीएचसी नावकोठी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 47 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच की गयी। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने बताया कि जांच के दौरान सभी गर्भवती महिलाओं का एचआईबी, बीपी, हीमोग्लोबिन, मूत्र, वजन, ऊंचाई तथा डायबिटीज की जांच की गई। जांच में दो गर्भवती महिलाएं एनीमिक पाई गईं। जांच के उपरांत सभी गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम, फोलिक एसिड सहित अन्य आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही उन्हें फल, हरी सब्जी व पौष्टिक आहार का सेवन करने, नियमित जांच कराने तथा पर्याप्त आराम करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में डॉ. नितिन कुमार, डॉ. भारती भूषण, स्वास्थ्य प्रबंधक आनंद ईश्वर, बीसीएम उषा कुमारी, एलटी पंकज जोशी, जीएनएम प्रियदर्शिनी कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.