वाराणसी, जून 21 -- वाराणसी। नीट की पुनर्परीक्षा के अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शनिवार से शुरू हो गया। रविवार को जिले के 47 केंद्रों पर परीक्षा होगी। पुनर्नपरीक्षा में 25, 478 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में भाग लेने के लिए कैंट, बनारस, वाराणसी सिटी स्टेशनों और कैंट बस अड्डे पर खासी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। स्टेशनों पर इनकी सहूलियत के लिए हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। सुरक्षा और सहूलियत के मद्देनजर आरपीएफ और जीआरपी के अतिरिक्त जवानों को प्लेटफॉर्मों तथा सर्कुलेटिंग एरिया में लगाया गया है। रविवार को प्रयागराज रामबाग से वाराणसी होकर गोरखपुर और कैंट से पटना के लिए एग्जाम स्पेशल गाड़ियां चलेंगी। यह भी पढ़ें- नीट अभ्यर्थियों के लिए रेलवे स्टेशन पर बनाई हेल्प डेस्क यह भी पढ़ें- 43 केंद्रों पर 21 हजार से अधिक अभ्यर्थी आज देंगे नीट, एसटीएफ...