खगडि़या, अप्रैल 22 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौथम पुलिस ने गुप्त सूचना पर मंगलवार को एनएच 107 स्थित करुआमोड़ चौक के पास छापेमारी कर एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में कोडिन कफ सिरप बरामद कर पटना जिले के दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार चौथम थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन से मादक पदार्थों की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें 47 कार्टन में रखी कुल 714 लीटर (7140 बोतल, प्रत्येक 100 एमएल) कोडीन कफ सिरप बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- 47 कार्टन कोडिन कफ सिरप के साथ पटना जिले के दो तस्कर गिरफ्तार गिरफ्तार तस्करों की पहचान पटना जिले के खुशरूपुर थानान्तर्गत बैकटपुर गांव निवास...