दुमका, फरवरी 3 -- दुमका। झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैनर तले सोमवार को 2 फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में आयोजित 47वें झारखंड दिवस के मौके पर एपसी कॉलेज दुमका से भव्य रैली निकाला गया। रैली का नेतृत्व झामुमो जिलाध्यक्ष शिव कुमार बास्की कर रहे थे। मौके पर दुमका विधायक बसंत सोरेन, जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी, शिकारीपाड़ा विधायक आलोक सोरेन, जिला परिषद सदस्य जॉयस बेसरा, बोरियो विधायक धनंजय सोरेन सहित अन्य प्रमुख नेता मैजूद रहे। रैली में काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। रैली की भव्यता को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से एसपी कॉलेज के पहले ही वाहनों को रोक दिया गया था। जबकि अधिकांश वाहनों को फूलो झानो चौक से ही बाइपास के रास्ते बाहर निकाल दिया गया था। एसपी कॉलेज से एकत्रित हो रैली निकाल कार्यकर्ता पहुंचे गांधी मैदान एसपी कॉलेज में पूर्व निर्धार...