गया, मई 14 -- उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार की रात आमस थाना क्षेत्र के मौलानाचक में 467 बोतल शराब लदी ऑटो को कपड़ा। वाहन जब्त करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि मौलानचक में (एनएच 19) ऑटो पकड़ा गया। जांच में ऑटो से 275 बोतल देसी व 192 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की गई। चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र के खूटी केवाल कला गांव के गौतम कुमार व सागर कुमार को गिरफ्तार किया गया। मामला दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...