लखनऊ, अप्रैल 7 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी के 51 जिलों में 464 गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों से अभी तक 13388 मिट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। कुल 6500 क्रय केंद्रों के सापेक्ष अभी तक 5439 क्रय केंद्र बनाने की अनुमति दी जा चुकी है। भारत सरकार की ओर से 10 लाख मिट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य है और उम्मीद है कि इस बार 30 लाख मिट्रिक टन गेहूं आएगा।यह आंकड़े खाद एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में गेहूं खरीद की प्रगति व क्रय केंद्रों की वृद्धि के उपायों को लेकर राज्य क्रय एजेंसियों के साथ की गई बैठक में अधिकारियों ने रखे। 76 हजार नए पीपी गांठ बोरों का आवंटन भारत सरकार की ओर से किया गया है। जिसके मुकाबले 10 हजार नए पीपी गांठ बोरे का आर्डर संबंधित फर्म को दिया जा चुका है। अब राज्य सरकार की ओर से उचित दर विक्रेताओं से बोरे ...