461 करोड़ के सहायक अनुदान की स्वीकृति का स्वागत
बिहारशरीफ, सितम्बर 20 -- बिहारशरीफ। राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के नेताओं ने वित्त रहित व अनुदानित शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के भुगतान के लिए 461 करोड़ रुपये के सहायक अनुदान की स्वीकृति का स्वागत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता उपेन्द्र चौहान, प्रधान महासचिव नरेश महतो, राष्ट्रीय महासचिव रामचन्द्र सिंह पटेल, बीनू सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने कहा कि इससे आर्थिक संकट झेल रहे कर्मियों को राहत मिलेगी। उनके अनुसार विद्यालय, महाविद्यालय, संस्कृत विद्यालय और मदरसों के शिक्षक व गैर-शैक्षणिक कर्मचारी इससे लाभान्वित होंगे। नेताओं ने कहा कि समय पर भुगतान सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.