वाराणसी, जून 12 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि भले तय नहीं है, लेकिन पंचस्थानीय निर्वाचन कार्यालय ने अंतिम वोटर लिस्ट जारी कर दी है। आगामी वर्ष होने वाले चुनाव में 17 लाख 93 हजार 504 मतदाता भागीदारी करेंगे। इसमें 9 लाख 62 हजार 656 (53.67%) पुरुष औऱ 8 लाख 30 हजार 848 (46.35%) महिलाएं हैं। पिछले चुनाव में 17 लाख 52 हजार 107 वोटर थे। यानी पांच वर्षों में 41,397 मतदाता बढ़े। वोटरलिस्ट निर्वाचन कार्यालय के साथ ब्लॉक और पंचायत भवनों पर चस्पा करने के साथ ही ग्राम पंचायतों को उपलब्ध करा दी गई हैं। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पंकज कुमार ने बताया कि 694 ग्राम पंचायतों में अगले वर्ष चुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। बताया कि करीब चार माह से अधिक समय तक चले पुनरीक्षण में 998...