मुंगेर, फरवरी 16 -- तारापुर,निज संवाददाता। आपदा प्रबंधन शाखा, मुंगेर के माध्यम से जिले के 46 लाभुकों के बीच कुल एक करोड़ 80 लाख 37 हजार 500 रुपये की सहायता राशि का चेक वितरित की गयी। शहीद दिवस के अवसर पर तारापुर थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी लाभुकों को सहायता राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा किया गया। इसके बाद उपस्थित अधिकारियों ने लाभुकों के बीच चेक वितरण किया। वितरित राशि में 41 मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। इसके अतिरिक्त शेष राशि दुधारू पशुओं की क्षति एवं अन्य प्रकार की आपदा से प्रभावित लाभुकों के बीच वितरित की गई। जिले के विभिन्न प्रखंडों के लाभुकों को इस सहायता का लाभ मिला। इनमें सदर प्रखंड मुंगेर के छह,जमालपुर के तीन,बरियारपुर के 12, ...