46 नवचयनित प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र
हरदोई, अगस्त 25 -- हरदोई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के नवनियुक्त प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) को नियुक्ति पत्र वितरित किये। इसमें डा० राजेश कुमार उप कृषि निदेशक, इन्द्रजीत यादव जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने हरदोई हेतु चयनित 46 प्राविधिक सहायक का नियुक्ति पत्र वितरित कराया। उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने बताया कि जनपद हेतु चयनित समस्त अभ्यर्थी 15 दिवस के अन्दर समस्त निर्धारित अर्हता विषयक प्रमाण-पत्रों के साथ अंक तालिकाओं की प्रतियां, जाति प्रमाण-पत्र एवं दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो तो) स्वप्रमाणित करें। मूल प्रति भी प्रस्तुत करना होगा। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र, चल-अचल सम्पत्ति प्रमाण-पत्र इत्यादि सहित योगदान आख्या प्रस्तुत करें। यह भी पढ़ें- यूपी कॉलेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.