देवघर, अगस्त 22 -- देवघर, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जसीडीह थाना क्षेत्र में सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू सेवन को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जसीडीह बाजार, जसीडीह स्टेशन और चकाई मोड़ के आसपास कुल 46 दुकानों की जांच की गई। उनमें 18 दुकानों व व्यक्तियों द्वारा सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा)- 2003 के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया। कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों से अर्थदंड के रूप में कुल 6750 रुपए की वसूली की गई। अभियान सिविल सर्जन डॉ. शिव प्रसाद मिश्रा व जिला नोडल पदाधिकारी, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) डॉ. मनोज कुमार गुप्ता के निर्देश पर चलाया गया।

संबंधित नियमों की जानकारी छापेमारी दल का नेतृत्व जिला क...