देहरादून, जनवरी 24 -- पुलिस जवानों को गणतंत्र दिवस का तोहफा, जवानों में खुशी की लहर देहरादून। गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तराखंड पुलिस के जवानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। पुलिस मुख्यालय ने पीएसी और आईआरबी में तैनात 46 जवानों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत 46 अपर गुल्मनायकों को अब गुल्मनायक के पद पर प्रोन्नत कर दिया गया है। गणतंत्र दिवस पर वक्फ संपत्तियों में होगा ध्वजारोहण देहरादून। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश की सभी वक्फ संपत्तियों में ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी मो. आरिफ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह निर्णय बोर्ड अध्यक्ष हाजी शादाब शम्स के निर्देश और मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन उत्तराखंड शासन के आदेश के अनुपालन में ल...