रुद्रपुर, फरवरी 9 -- रुद्रपुर। नैनीताल रोड स्थित 46वीं वाहिनी पीएसी टास्क फोर्स के 34वें स्थापना दिवस समारोह का रविवार को आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि 46वीं वाहिनी पीएसी टास्क फोर्स ने सेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की एक मजबूत परंपरा कायम की है। उन्होंने जवानों के साहस, समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि वाहिनी ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्थापना दिवस के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें परेड, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल हैं। यह समारोह 11 फरवरी को समापन कार्यक्रम के साथ संपन्न होगा। इस दौरान एसएसपी मणिकांत मिश्रा, सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी पंकज भट्ट समेत कई अधिकारी और कर्मचारी ...