नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- प्राइवेट सेक्टर के फेडरल बैंक के शेयर आने वाले दिनों में मुनाफा दे सकते हैं। यह अनुमान ब्रोकरेज एलारा सिक्योरिटीज ने लगाया है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि शेयर अभी के 52 हफ्ते हाई को पार कर सकता है।क्या है शेयर की कीमत? इस शेयर की पिछली क्लोजिंग 335 रुपये थी। इसके मुकाबले शेयर करीब 14 पर्सेंट बढ़कर 385 रुपये तक जा सकता है। यह अनुमान ब्रोकरेज ने लगाया है। बता दें कि शेयर के 52 हफ्ते का हाई 364.95 रुपये है। अगस्त 2026 में शेयर ने इस स्तर को पार किया था। शेयर के 52 हफ्ते का लो 211.65 रुपये है।कैसे रहे तिमाही नतीजे? चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में फेडरल बैंक का मुनाफा लाभ 45 प्रतिशत बढ़कर 1,386 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय बढ़ने के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है। दक्षिण भारत के इस बैंक का मुनाफा 2025-26 की दूसरी (जुला...