नई दिल्ली, मई 20 -- राजस्थान इस समय भीषण गर्मी की गिरफ्त में है। हालात ऐसे हैं कि दिन तो झुलसा ही रहे हैं, अब रातें भी लोगों को चैन नहीं लेने दे रहीं। सिरोही को छोड़ दें तो पूरे प्रदेश में मंगलवार को तापमान 40 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। उत्तर-पश्चिम राजस्थान में हीटवेव ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया, जबकि पूर्वी राजस्थान भी तपते तंदूर में बदलता नजर आया।जयपुर की रातें बनी सबसे ज्यादा गर्म सबसे चौंकाने वाली स्थिति राजधानी जयपुर की रही। यहां रात का न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो बाड़मेर और जैसलमेर जैसे रेगिस्तानी जिलों से भी ज्यादा रहा। यानी अब राजस्थान में सिर्फ दिन नहीं, रातें भी लोगों को झुलसा रही हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक राहत की कोई उम्मीद नहीं जताई है और कई जिलों के लिए हीटवेव का ऑरेंज और येलो अलर्ट जा...