455 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार
किशनगंज, सितम्बर 28 -- ठाकुरगंज।, निज संबाददाता। भारत-नेपाल सीमा से सटे गलगलिया थाना क्षेत्र के हाथीडुबा में सोमवार की अहले सुबह पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर गलगलिया पुलिस, किशनगंज नारकोटिक्स टीम और एसएसबी 41वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 455 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद की। तलाशी के दौरान एक देशी कट्टा भी बरामद हुआ। मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हाथीडुबा निवासी राम जपो पासवान और उसके पुत्र मदन मोहन पासवान उर्फ धीरज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार राम जपो पासवान जनवितरण प्रणाली के डीलर हैं। वहीं, उसके पुत्र मदन मोहन पासवान उर्फ धीरज के पास से देशी कट्टा बरामद किया गया。
मादक पदार्थों की संदिग्ध गतिविधियाँ पुलिस को हाथीडुबा इलाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.