454 विद्यार्थियों व जनसमुदाय ने एक स्वर में गाया वंदे मातरम
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 26 -- मुजफ्फरनगर विद्या भारती द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी 'नमामि भारतम्' अभियान के अंतर्गत वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के अवसर पर गांधी कॉलोनी स्थित श्रीकृष्ण जानकी सरस्वती शिशु मंदिर में वंदे मातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 454 विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं जनसमुदाय ने एक साथ सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन से हुआ। मुख्य अतिथि स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और समर्पण की भावना का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति, संस्कारों और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध को अपने ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.