451 लोगों की हुई खून की कमी की जांच
जहानाबाद, सितम्बर 26 -- हुलासगंज। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 451 लोगों के हीमोग्लोबिन स्तर की जांच की गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने एनीमिया से बचाव के लिए पौष्टिक आहार, आयरन-फोलिक एसिड के सेवन और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति लोगों को जागरूक किया। कम हीमोग्लोबिन वाले लोगों को आवश्यक परामर्श देकर आगे की जांच व उपचार की सलाह दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.