मधुबनी, फरवरी 6 -- झंझारपुर। भैरवस्थान थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्कॉर्पियो से 450 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद कर एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भटसिमर गांव की तरफ से शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर विदेश्वर कट पर वाहन की घेराबंदी की गई। पुलिस को देख स्कॉर्पियो दरभंगा की ओर भागने लगी, लेकिन पीछा कर पकड़ लिया गया। वाहन में सवार दो लोगों में से एक फरार हो गया, जबकि दूसरे को दबोच लिया गया। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के सुगना निवासी राधेश्याम झा के पुत्र विजय कुमार झा के रूप में हुई है। स्कॉर्पियो जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...