फरीदाबाद, अप्रैल 15 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 450 किलो संदिग्ध पनीर और 60 किलो क्रीम पकड़ी। टीम ने दोनों के तीन-तीन नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। पकड़ी गई गाड़ी पहले भी इसी मामले में पकड़ी जा चुकी है। खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस ने बस अड्डा चौकी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुन्हाना से लाई जा रही पनीर की खेप को रोका। गाड़ी को आमिर नाम का व्यक्ति चला रहा था। जांच के दौरान वाहन से भारी मात्रा में पनीर और क्रीम बरामद हुई। मौके पर ही अधिकारियों ने पनीर और क्रीम के नमूने लेकर उन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- दूध कितना भी पतला आता हो.. किलोभर पनीर बना लेंगी, डेयरी वालों का 1 सीक्रेट जान लें अधिकारियों के अनुसार, यह वही गाड़ी है जो पहले भी दिसंबर 2025 में इसी तरह के मामले...