गुड़गांव, अप्रैल 25 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। साइबर सिटी गुरुग्राम में रियल एस्टेट के नाम पर एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। गुरुग्राम पुलिस ने फर्जी परियोजनाओं और झूठे दस्तावेजों के जरिए निवेशकों से करोड़ों रुपये ठगने वाले गिरोह के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गुरुग्राम और वैशाली (गाजियाबाद) में करीब 65 एकड़ जमीन का सौदा कर शिकायतकर्ता से साढ़े पांच करोड़ रुपये हड़प लिए, जबकि वह जमीन या तो विवादित थी और सरकार द्वारा अधिग्रहित की जा चुकी थी। साढ़े 450 करोड़ की थी डीलपुलिस जांच में सामने आया कि सीकेसी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशकों ने शिकायतकर्ता के साथ गुरुग्राम में 35 एकड़ और वैशाली में 30 एकड़ जमीन देने का करार किया था। कुल डील साढ़े 450 करोड़ रुपये में तय हुई थी। आरोपियों ने भरोसा दिलाया था कि भुगतान क...