एटा, मई 27 -- जिले में भीषण गर्मी और लू का सितम कम होने का नाम ही नहीं मिल हो रहा है। उससे जनमानस ही नहीं पशु-पक्षियों का भी बुराहाल देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमान के अनुसार आगामी गुरुवार एवं शुक्रवार को जिले में तेज आंधी की आशंका है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने जनजीवन बेहाल बना रहा। सुबह से ही सूरज के तल्ख तेवर होने से दोपहर तक सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर गया। वहीं 27 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चले लू के थपेड़ों से राहगीरों और दोपहिया वाहन सवार बेहाल रहे। यह भी पढ़ें- 43 डिग्री पारे के साथ लू के थपेड़ों ने किया बेहाल, आज बारिश के आसार लू से बचने के लिए लोग घरों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। वहीं जरूरी कार्यों से भी घरों से बाहर निकलने मे...