45 हजार श्रमिकों को देना था सौ दिन का रोजगार, अब तक 9300 को ही मिला काम
हरदोई, मार्च 22 -- हरदोई, संवाददाता। महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना समाप्त कर जीरामजी चल रही है। इस आपाधापी में जिम्मेदार जीरामजी के लिए निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करना ही भूल गए हैं। जैसे-तैसे श्रमिकों को रोजगार तो उपलब्ध करवाया जा रहा है, पर निर्धारित श्रमिकों को सौ दिन के रोजगार देने की गारंटी नहीं पूरी हो पा रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद में जीरामजी (पहले मनरेगा) में कार्यरत तीन लाख से अधिक श्रमिकों में से 45482 श्रमिकों को सौ दिन रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अब जबकि वित्तीय वर्ष समाप्त होने में मात्र आठ दिन रह गए हैं, अब तक मात्र 9311 श्रमिकों को ही सौ दिन का रोजगार उपलब्ध हो पाया है जो कुल लक्ष्य का 20.47 प्रतिशत ही है। ऐसे में आठ दिनों में लगभग 80 प्रतिशत लक्ष्य को पाना मुश्किल है। उपायुक्त श्रम एवं रोजगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.