देहरादून, सितम्बर 8 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के करीब 450 स्कूलों के 45 हजार बच्चों को मिड-डे मील उपलब्ध कराने वाली अक्षयपात्र कैंटीन, झाझरा का मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने निरीक्षण किया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मनीष सयाना के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों संजय तिवारी और रमेश सिंह ने कैंटीन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान कैंटीन में किचन वर्करों के मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र, पानी की एनएबीएल टेस्ट रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल व्यवस्था और तैयार खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट उपलब्ध मिली। कैंटीन में साफ-सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक पाई गई।इस दौरान टीम ने भोजन बनाने में इस्तेमाल होने वाले अनाज उत्पाद, मसाले, नमक और दुग्ध उत्पादों के कुल आठ सैंपल लिए। यह...