फतेहपुर, मार्च 5 -- फतेहपुर। जिले में गन्ना उत्पादन की साल दर साल बढ़ने के बाद भी गन्ना ब्रिक्री के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। क्रय केंद्र तौल पूरा किए बगैर बंद हो गए। 45 सौ हेक्टेयर के सापेक्ष दस लाख कुंतल लक्ष्य में मात्र तीन कुंतल ही तौल हो सकी है। प्राइवेट क्रेसरों की बढ़ी संख्या के बीच किसानों का भी केंद्रों से मोहभंग होता जा रहा है। नतीजन हैदरगढ़ चीनी मिल को पिछले वर्षो की अपेक्षा कम गन्ना पहुंच सका है। जिले में 45 सौ हेक्टयर के क्षेत्रफल में गन्ना की पैदावारी से करीब 18 लाख कुंतल की बेल्ट माना जाता है। हैदरगढ़ चीनी मिल के द्वारा कराए गए सर्वे में 4600 किसान दर्ज है। एक दर्जन केंद्रों में 10.50 लाख कुंतल की तौल का लक्ष्य रखते हुए नवंबर माह में शुरुआत की गई। जहां पर 26 सौ किसानों के द्वारा ही 3.12 लाख कुंतल गन्ना की खरीदी हो सकी ...