मिर्जापुर, फरवरी 1 -- मिर्जापुर। राजकीय रेलवे पुलिस ने शनिवार की रात प्लेटफार्म नम्बर दो के पूर्वी छोर से शराब के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पिट्ठू बैग में भरा 45 शीशी देशी शराब बरामद हुआ। दोनों किसी ट्रेन से बिहार ले जाने की फिराक में थे। इनमें एक तस्कर धनबाद और दूसरा प्रयागराज जिले का निवासी है। पुलिस ने दोनों का आबकारी एक्ट के तहत चालान कर दिया। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र बहादुर सिंह शनिवार की रात प्लटेफार्म नम्बर दो पर गस्त पर निकले थे। जब वे प्लटेफार्म नम्बर दो के पूर्वी छोर पर स्थित पानी की टंकी के पास पहुंचे तो पुलिस को देखते ही दो युवक बैग लेकर खिसकने लगे। उन्होने संदेह होने पर जब दोनों युवकों को रोका तो वे बैग छोड़ कर भागने लगे। तब पुलिस कर्मियों ने दौड़ा कर दोनों को पकड़ कर बैग समेत थाने उठा लाई। थाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.