फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 18 -- अमृतपुर, संवाददाता। संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने तहसील में शिकायतों को सुना। जमीनी विवाद और पैमाइश के मामले सामने आये। 45 शिकायतों में 2 का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य मामलों के लिए टीमें गठित कर दी गयीं। कस्बा निवासी अमित ने खाद के गड्ढों की पैमाइश, हमीरपुर सोमवंशी निवासी सोनी ने ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर शिकायत की। कस्बा निवासी सरला ने परिवारिक योजना का लाभ, लीलापुर निवासी गुरुवक्स ने खतौनी में नाम दर्ज कराने, कस्बा निवासी शारदा ने बिजली मीटर में अधिक रीडिंग आने को लेकर अपनी बात रखी। अपर जिलाधिकारी ने शिकायतों को सुना और अधीनस्थों को समस्या समाधान करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- लेखपाल ने मेड़बन्दी-समतलीकरण की लगाई भ्रामक रिपोर्ट दीनदयाल बाग निवासी रामकिशन, हरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.