लखीमपुरखीरी, मई 12 -- खीरी हिंसा कांड के दोनों मुकदमों की सुनवाई सोमवार को थी। पूर्व मंत्री पुत्र आशीष समेत 13 आरोपियों के मामले में सोमवार को 45 वें गवाह विमल गौतम के बयान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये दर्ज किये गये। बचाव पक्ष ने गवाह से जिरह भी पूरी कर ली, जबकि दूसरे मामले में अभियोजन के 27 वें गवाह मुख्य विवेचक सुधीर चन्द्र पाण्डेय से बचाव पक्ष ने जिरह की। लेकिन जिरह पूरी नहीं हो पायी। मुकदमों की सुनवाई कर रहे जिला जज शिवकुमार सिंह ने दोनों मामलों में सुनवाई के लिए 12 मई की तारीख नियत कर दी। आशीष मिश्र आदि के मुकदमें में 12 मई को अभियोजन के 46 वें गवाह के बयान दर्ज होने हैं, जबकि क्रॉस में बचाव पक्ष गवाह सुधीर चन्द्र पाण्डेय से शेष जिरह पूरी करेगा। यह भी पढ़ें- फास्टट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत में सोमवार को बीएचयू आईआईटी क...