कौशाम्बी, फरवरी 28 -- होली के त्योहार पर अवैध शराब के कारण किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हो, इसे लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। एसपी राजेश कुमार ने जिले भर के थानेदारों को अभियान चलाकर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इसी के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 45 लीटर महुए की कच्ची शराब बरामद की। साथ ही दो कुंतल लहन भी नष्ट कराया। पुलिस मीडिया सेल की ओर से बताया कि कौशाम्बी थाना पुलिस ने पाली निवासी अजय निषाद, सरिता देवी व बड़ा गढ़वा निवासी विधा देवी को 10-10 लीटर शराब के साथ पकड़ा है। जबकि, पाली की रहने वाली रानी देवी को 15 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। लिखापढ़ी के बाद थाना स्तर से ही निजी मुचलके पर सभी को जमानत दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.