सीवान, अप्रैल 7 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के नगवां गांव के पीर बाबा स्थान के समीप रविवार की रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब के एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार धंधेबाज नगवां गांव का बच्चा महतो बताया जाता है। तलाशी के दौरान उसके पास से 45 लीटर शराब बरामद हुआ। गिरफ्तार धंधेबाज को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...