गोपालगंज, दिसम्बर 14 -- भोरे। एक संवाददाता जगतौली ओपी पुलिस ने रविवार की सुबह वाहन जांच के दौरान 45 लीटर शराब और बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर भोरे के गोला बाजार का जितेन्द्र गोंड है। ओपी प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस टीम भोपतपुरा चारमुहानी के पास वाहन जांच कर रही थी। इसी बीच बाइक सवार एक युवक पुलिस को देख भागने लगा, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से बोरी में रखी 45 लीटर शराब बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह यूपी से शराब लाकर इलाके में बेचने जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...