भागलपुर, मई 19 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। अमडंडा थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काझा गांव में छापेमारी कर महुआ शराब बेचते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के पास से कुल 30 लीटर महुआ शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि विनोद उरांव के पास से 15 लीटर तथा पटवारी किस्कू के पास से 15 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं घोघा थाना की पुलिस ने पक्कीसराय गांव से 15 लीटर देसी शराब को जब्त किया। तस्कर रोड किनारे छोड़ भागने में सफल रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...