45 लीटर की टंकी वाली कार में 52 लीटर पेट्रोल भर दिया, पेट्रोल पंप पर गजब की ठगी का आरोप
संवाददाता, जून 1 -- उत्तर प्रदेश के कानपुर के एक पेट्रोल पंप पर एक ग्राहक ने चौंकाने वाला आरोप लगाया है। कहा है कि उनकी कार की टंकी की क्षमता 45 लीटर है लेकिन उसमें 52 लीटर से अधिक पेट्रोल भर दिया गया। यह शिकायत सामने आने के बाद पंप मशीन की नोजल को सील कर दिया गया है। जिला बांट माप अधिकारी राजन कुमार सिंह ने बताया कि घटतौली के आरोपों की जांच इंडियन ऑयल, आपूर्ति और बांट माप विभाग की टीम करेगी। कानपुर के हर्ष नगर स्थित पेट्रोल पंप पर वाहन मालिक चरन सिंह शनिवार को पहुंचे थे। उनका कहना है कि वह जब अपनी नई कार लेकर हर्ष नगर स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे तो वहां पर 51.3 लीटर पेट्रोल भरने की पर्ची दी गई। जबकि गाड़ी की टंकी 45 लीटर की थी। उन्होंने इस मामले की शिकायत डीएसओ, बांट माप से लेकर डीएम तक से की। चरन सिंह के अनुसार उन्होंने हाल ही में नई कार ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.