मधुबनी, अप्रैल 6 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। गर्मी का महीना शुरू होते ही अगलगी की घटना में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जिले में अगलगी की घटना थम नहीं रही है। हर दिन अलग-अलग क्षेत्रों से आग लगने की घटना सामने आ रही है। जान-माल की भारी क्षति हो रही है। सबसे अधिक बिजली शॉर्ट सर्किट से आग लग रही है। जिलेकी 45 लाख से अधिक की आबादी को अग्निकांड से बचाने को महज 25 फायर ब्रिगेड की गाड़ी है। चूल्हा की चिंगारी से भी कुछ जगहों पर आग लगी है। आवासीय परिसर एवं मवेशी घर के अलावा खेतों में फसल जल रहा है। पिछले तीन महीनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 40 से अगलगी की घटनाएं घटित हो चुकी है। तीन दर्जन पशुओं की आग में झुलसने से मौत हो चुकी है। कई पशु जख्मी है। लाखों का घरेलू सामान एवं अनाज जलकर राख हो चुका है। अग्निशमन विभाग एवं आपदा विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.