45 लाख में MBBS सीट का सौदा; AI से स्वतंत्रता सेनानी की फोटो बनाकर 'रिश्ता' जोड़ा
नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- महेश पांडे/अंकित कुमार चौधरी, देहरादून उत्तराखंड के बहुचर्चित एमबीबीएस दाखिला फर्जीवाड़े में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। फर्जी प्रमाण-पत्र के सहारे एमबीबीएस की सरकारी सीटों का सौदा करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक मेरठ की कंसलटेंसी का संचालक और दूसरा, मेडिकल छात्रा का पिता है। कंसलटेंसी संचालक रूपेश पंडित को पुलिस गिरोह का सरगना मान रही है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने एमबीबीएस की एक-एक सीट का सौदा 45-45 लाख रुपये में किया था। एसआईटी के रडार पर करीब 12 और लोग भी आए हैं। इनमें से भी कुछ जल्द गिरफ्तार किए जा सकते हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में यह खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को रायपुर और क्लेमनटाउन थाने में पटव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.