सहारनपुर, फरवरी 13 -- थाना मिर्जापुर पुलिस ने 45 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से एक बाइक और 14500 रुपये की नगदी भी बरामद हुई है। पुलिस आरोपी महिला के गिरोह के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। महिला स्मैक कहां से लाई थी और किसे सप्लाई करनी थी, इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि ऑपरेशन सवेरा के तहत मुखबिर की सूचना पर थाना मिर्जापुर पुलिस मेसर पत्नी शहजाद निवासी ग्राम मिर्जापुर पोल शेरपुरपेलो रोड गिरफ्तार किया गया। महिला के पास से 140 ग्राम स्मैक व 14500 रुपये की नगदी, एक बाइक बरामद हुई है। मौके से एक आरोपी फरार हो गया। महिला और उसका साथी कहां से स्मैक लेकर आए थे और किसे सप्लाई करना था, इसके बारे में पुलिस जानकारी करने में जुटी है। एसपी देहात ने बताया कि महिला के गिरो...