फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 3 -- शमसाबाद। नगर पंचायत के मोहल्ला सिकंदरपुर स्थित तालाब का अमृत सरोवर योजना के तहत करीब 45 लाख रुपये की लागत से सुंदरीकरण किया जाएगा। तालाब के चारों ओर सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा, जिससे आवागमन सुगम होगा। साथ ही लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जाएंगी और क्षेत्र को आकर्षक बनाने के लिए गार्डन, बैरिकेटिंग व छायादार वृक्ष भी लगाए जाएंगे। तालाब के सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि नदीम फारूकी ने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य तय मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं । यह भी पढ़ें- धनबाद डीसी ने किया रेगुनी बस्ती के इमली तालाब का निरीक्षण निरीक्षण ...