हरदोई, मई 10 -- हरदोई, संवाददाता। करीब 45 लाख की आबादी वाले हरदोई जिले में आज तक एमडीआर टीबी मरीजों को भर्ती कर इलाज देने की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। हालत यह है कि गंभीर मरीजों को इलाज के लिए 110 किलोमीटर दूर लखनऊ का रुख करना पड़ रहा है। जिले में मेडिकल कॉलेज और संयुक्त चिकित्सालय होने के बावजूद एमडीआर टीबी मरीजों के लिए अलग वार्ड संचालित नहीं हो पा रहा है। कुछ माह पहले स्वास्थ्य विभाग ने आयुष विंग के भवन को खाली कराकर वहां एमडीआर मरीजों के लिए वार्ड तैयार कराया था, लेकिन वर्तमान में वह पूरी तरह बंद पड़ा है। यहां अब तक एक भी मरीज भर्ती नहीं किया गया। इससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

इलाज टूटने से बढ़ी बीमारी शहर निवासी आस्था नाम के मरीज को टीबी की बीमारी थी। बीच में इलाज टूट जाने के कारण वह एमडीआर टीबी...