मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आमगोला रोड स्थित सुखशांति भवन में रविवार को साप्ताहिक चैरिटेबल क्लिनिक में 45 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सीय परामर्श दिया गया। आयोजन ब्रह्माकुमारीज मेडिकल विंग एवं रोटरी आम्रपाली के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।चिकित्सक डॉ. रामजी प्रसाद, सदर हॉस्पिटल के गैर संचारी रोग अधिकारी डॉ. नवीन कुमार, आयुर्वेदाचार्य ललन तिवारी एवं होम्योपैथिक फिजिशियन डॉ. फनीश चंद्र ने अपनी सेवा दी। संचालन में रोटरी आम्रपाली के पूर्व अध्यक्ष एचएल गुप्ता, बीके भास्कर, बीके संजीव, बीके सीमा एवं बीके बबीता ने सहयोग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...