जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- चक्रधरपुर मंडल से रिटायर रेलकर्मियों को विदाई के दौरान साइबर स्कैम से बचाव के तरीके की जानकारी दी गई। चक्रधरपुर रेल मंडल के महात्मा गांधी सभागार में 45 कर्मचारियों को सेवानिवृत पर विदाई दी गई है। समारोह में वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी डॉ. ऋषभ सिन्हा ने साइबर स्कैम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेवा के बदले अवधि के बदले रेलवे विभिन्न योजना से मोटी राशि प्रदान कर रही है। जिसे सोच समझकर खर्च या निवेश करें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में किसी अंजान व्यक्ति को फोन पर अपने बैंक, पेंशन व जमा राशि से जुड़े दस्तावेज व ओटीपी की जानाकारी साझा न करें। मालूम हो कि रेलवे के पेंशनधारी को साइबर ठग द्वारा निशाना बनाने की कई घटनाएं दूसरे राज्य और रेलवे जोन से आई है। इसमें रिटायर कर्मचारी को रेलवे कार्मिक पदाधिकारी औ...