चम्पावत, मार्च 21 -- लोहाघाट। लोहाघाट क्षेत्र में 45 युवाओं ने अग्निवीर भर्ती की शारीरिक परीक्षा पास की है। भारतीय सेना के पूर्व कमांडो और लांस नायक मनोज सिंह करायत ने बताया कि वह बीते पांच सालों से लोहाघाट क्षेत्र के युवाओं को सेना भर्ती का निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं। बताया कि हाल ही बनबसा में हुई अग्निवीर भर्ती रैली में उनके प्रशिक्षि किए गए 45 युवाओं ने प्रथम चरण की चयन प्रक्रिया पास की है। पूर्व सैनिक ललित सिंह अधिकारी ने मनोज करायत के प्रयास की सराहना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...